प्लेऑफ में कदम रखते ही पुणे टीम की मुश्किलें बढीं

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 09:44 PM (IST)

नई दिल्ली: टी20 लीग के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद पुणे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में आसान जीत के बाद अब उनकी टीम को बड़े खिलाड़ी की कमी खलने वाली हैं और वो है बेन स्टोक्स। दरअसल, स्टोक्स को इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए वापस बुला लिया है, जिसके चलते वह प्लेआफ मुकाबले में खेलते नजर नहीं आएंगे। 

स्टोक्स का ना खेलना बड़ा नुक्सान 
पुणे ने पंजाब को 73 रन पर ढेर करके नौ विकेट से जीत दर्ज की। वह अब पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा जो अंकतालिका में शीर्ष पर रहा।  जीत के बाद कप्तान स्मिथ ने स्टोकस के ना खेलने पर कहा कि हमारे पास स्टोक्स के एक दो विकल्प हैं। उसने अब तक बेहतरीन खेल दिखाया और हमारे लिये यह बड़ा नुकसान है। उम्मीद है कि अन्य खिलाड़ी उनकी भरपायी करने की कोशिश करेंगे।

पुणे की जीत में अहम रहा टॉस
स्मिथ ने कहा कि टास ने आज की जीत में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली रहे जो टास जीत गये। आज फैसला करना आसान था। शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी की। ’’ पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने भी कहा कि इस महत्वपूर्ण मैच में टास गंवाना उनकी टीम को भारी पड़ा।  उन्होंने कहा, ‘‘टास ने अहम भूमिका निभायी। कुछ दिनों की बारिश के बाद पिच में नमी थी। यह केवल परिस्थितियों का सही आकलन करने से जुड़ा था। हम शुरूआती झटकों से नहीं उबर पाये। हम पिछले पांच मैचों में चार में टास नहीं जीत पाये थे। दुर्भाग्य से आईपीएल में टास पर काफी कुछ निर्भर होता है। ’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News