आखिरी ओवर में सहम गई साक्षी और रितिका, मांग रही थी ये दुआ

Friday, Apr 01, 2016 - 12:15 AM (IST)

मुंबई: गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 विश्वकप मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने भारत को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। इसी के साथ भारत टी20 विश्वकप से बाहर हो गया। भारत की इस हार के कारण लोग काफी निराश हुए। मैच देख रही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका के साथ मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मौजूद थी। 

 
साक्षी और रितिका भारत के आखिरी ओवर में टीम की जीत के लिए प्रार्थना करती नजर आई, वह भारत की जीत के लिए दुआ मांगती रही, लेकिन टीम इंडिया वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने नहीं टिक पाई और 7 विकेट से हार कर फाइनल से बाहर हो गई। हार से निराश साक्षी और रितिका काफी निराश हुई। 
Advertising