पूम ने खालिन को पीछे छोड़कर खिताब जीता

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 08:32 PM (IST)

बेंगलुरू: भारत के उदीयमान गोल्फर खालिन जोशी ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला लेकिन इसके बावजूद वह थाईलैंड के पूम सकसासिन को आज यहां टेक साल्यूशन्स मास्टर्स गोल्फ में अपने करियर का दूसरा खिताब जीतने से नहीं रोक पाए।

स्थानीय खिलाड़ी जोशी का चार दिन का योग 14 अंडर 270 रहा और वह दूसरे स्थान पर रहे जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह पूम से दो स्ट्रोक पीछे रहे। जोशी इससे पहले बांग्लादेश में 2015 में संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे थे। अजितेश संधू तीसरे जबकि दिव्यांशु बजाज और अभिनव लोहान संयुक्त चौथे स्थान पर रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News