PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने श्रीकांत को बधाई दी

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 06:11 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई जाने माने लोगों ने गत आेलंपिक और विश्व चैंपियन चेन लोंग को हराकर आस्ट्रेलिया आेपन का खिताब जीतने के लिए आज बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को बधाई दी। यह श्रीकांत का चौथा सुपर सीरीज खिताब है और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बधाई दी।

पीएमआे ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान श्रीकिदांबी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।’’ पिछले हफ्ते इंडोनेशिया आेपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले श्रीकांत की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है और तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें चैंपियन श्रीकांत पर गर्व है।   

तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीतने पर एश्रीकिदांबी को तहेदिल से बधाई। चैंपियन पर गर्व है। आस्ट्रेलियन.एस.एस।

भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने श्रीकांत को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘आेलंपिक और विश्व चैंपियन चेन लोंग को हराकर चौथा सुपर सीरीज खिताब जीतने पर श्रीकिदांबी को बधाई।’’

श्रीकांत के साथी खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ट्वीट किया, ‘‘एेसा लगता है कि जब भारतीय लड़के फार्म में हैं तो किसी भी अन्य के लिए खिताब जीतना काफी मुश्किल है। बधाई श्रीकिदांबी।’’  डेनमार्क ने बैडमिंटन खिलाड़ी मथियास बो ने लिखा, ‘‘लगातार खिताब जीतने के लिए एश्रीकिदांबी को ढेरों बधाई, काफी खिलाडयिों ने एेसा नहीं किया है। जय हिंद।’’ 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News