खेल मंत्री से मिले विश्व युवा तीरंदाजी में पदक जीतने वाले खिलाड़ी

Thursday, Oct 12, 2017 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्ली: विश्व युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों ने गुरूवार को यहां केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर से मुलाकात की। भारतीय खिलाडिय़ों ने अर्जेंटीना के रोसारियो में दो से आठ अक्टूबर तक हुई इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते। खेल मंत्री ने टीम सदस्यों और उनके कोचों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। राठौर ने बधाई देते हुए खिलाडिय़ों को सुझाव दिया कि वे तीरंदाजी में ऐसी स्पर्धाओं को अपनाएं जिनमें उनके पास अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं खासकर ओलिपक में पदक जीतने की संभावनाएं हों।

अंकिता भकत और एन. जेसन सिंह की टीम ने जूनियर रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक एन . जेसन सिंह , अतुल वर्मा और सुखमनी गजानन की टीम ने जीता। कैडेट कंपाउंड गल्र्स टीम में कांस्य पदक खुशबू ध्याला , संचिता तिवारी और दिव्या धयाल की टीम ने जीता। भारत ओवरआल पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहा।  

Advertising