'गुड़ नालो इश्क मीठा' पर लव बर्ड विराट और अनुष्का ने डाला भांगड़ा

Tuesday, Dec 06, 2016 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के टैस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवी की शादी के हर इवेंट में खूब मस्ती की। इस दौरान यह लव-बर्ड की कई फोटोस और वीडियो भी सामने आई है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों ने पंजाबी गाने गुड़ नालो इश्क मीठा पर भंगड़ा किया। इस वीडियो को फैंस के जरीए काफी पसंद किया जा रहा है। 

बता दें कि दोनों के मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शादी के बाद  मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की 51वें बर्थेडे पार्टी की तस्वीरें भी सुर्खियों में हैं। इस तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। विराट ने ब्लैक सूट और अनुष्का ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। तस्वीरों में एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ कर चलते नजर आ रहे हैं। 

Advertising