पराग्वे के कोच ने कहा- हमें अपने डिफेंस पर काम करने की जरूरत

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2017 - 09:43 PM (IST)

नवी मुंबई: पराग्वे ने भले ही अपने सभी मैच जीतकर फीफा अंडर 17 विश्व कप के नाकआउट में जगह बना ली हो लेकिन कोच गुस्तावो मोरिंगो का मानना है कि इस दक्षिण अमेरिकी टीम को अपने डिफेंस पर काम करने की जरूरत है। पराग्वे ने आज यहां तुर्की को 3-1 से हराकर ग्रुप बी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पराग्वे की टीम ग्रुप में नौ अंक के साथ शीर्ष पर रही। मोरिंगो ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे लिए डिफेंस काफी महत्वपूर्ण है, यह हमारी चिंता का मुख्य कारण है।

हमें निश्चित तौर पर डिफेंस पर काम करने की जरूरत है।’’ मोरिंगो का मानना है कि इस बार पराग्वे के पास विश्व कप जीतने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, ‘‘ब्राजील और कोलंबिया जैसी टीमें काफी अच्छी हैं। इन सभी दक्षिण अमेरिकी टीमों के पास इस टूर्नामेंट के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं। दक्षिण अमेरिका में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। लेकिन विश्व कप में आपको प्रत्येक टीम का सम्मान करना होता है।’’  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News