पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार कब पूरा करेगी: साक्षी

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2017 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली: आेलंपिक कांस्य पदकधारी महिला पहलवान साक्षी मलिक ने आज दावा किया कि उन्हें अभी तक हरियाणा सरकार की आेर से रियो खेलों के दौरान एेतिहासिक पदक के बाद घोषित की गई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। रोहतक की साक्षी ने ट्वीट किया, ‘‘पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। ’’  

उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मेेरे आेलंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिये ही थीं? ’’ साक्षी (58 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग) पिछले साल रियो खेलों में भारत की आेर से आेलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने के बाद हरियाणा सरकार ने कम से कम 3.5 करोड़ रूपए के प्रोत्साहन और नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी।   

आेलंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अपने राज्य के खिलाडिय़ों के लिये छह करोड़, रजत पदक जीतने वालों के लिये चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों के लिये 2.5 करोड़ रूपये की घोषणा की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News