नेमार अस्पताल से छुट्टी के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे

Sunday, Mar 04, 2018 - 03:22 PM (IST)

बेलो होरिजोंटे (एएफपी) : ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के सुपरस्टार नेमार पैर की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी के पश्चात रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। लेकिन डाक्टरों को छह हफ्ते बाद ही पता चल पायेगा कि दुनिया का सबसे महंगा खिलाड़ी कब से ट्रेनिंग शुरू कर सकता है। नेमार को बेलो होरिजोंटे में माटेर डेई अस्पताल से सुबह छुट्टी मिलनी थी, 24 घंटे पहले यहीं उनके पैर की सर्जरी हुई थी। यह आपरेशन पूरी तरह सफल रहा था।
आपरेशन के बाद सर्जन रोड्रिगो लासमार ने कहा, ‘‘खिलाड़ी के पैर का आकलन करने के बाद ही पता चलेगा कि वह कब तक उबर सकेगा। छह हफ्तों में हम उसके पैर को देखेंगे। ’’ क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाले डाक्टर गेरार्ड सेलांट ने पत्रकारों से कहा कि नेमार पूरी ट्रेङ्क्षनग के लिये कब उतरेंगे, यह छह हफ्ते के बाद ही पता चलेगा। 

Advertising