सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

Friday, Oct 13, 2017 - 07:01 PM (IST)

मुंबईः न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों का एक समूह 22 अक्तूबर से शुरू हो रहे भारत के सीमित ओवरों के दौरे के लिए आज यहां पहुंचा। यहां पहुंचे खिलाडिय़ों में सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर भी शामिल हैं जिन्होंने खिलाडिय़ों के आगमन की खबर ट्वीट करके साझा की। टेलर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘भारत में वापस आना अच्छा है। 

ट्राइडेंट होटल।’’ न्यूजीलैंड टीम के नौ सदस्य कल भारत के लिए रवाना हुए थे जबकि बाकी छह सदस्यों को ‘ए’ टीम से चुना जाएगा जो विशाखापत्तनम में सीमित ओवरों के मैच खेल रही है।  न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

वनडे मैच मुंबई (22 अक्तूबर), पुणे (25 अक्तूबर) और कानपुर (29 अक्तूबर) में खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कल सुबह सीसीआई में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। श्रृंखला की शुरुआत से पहले टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ 17 और 19 अक्तूबर को सीसीआई में दो अभ्यास मैच खेलेगी।

Advertising