अगर आज धोनी का बल्ला चला तो बनेगा यह खास रिकार्ड

Wednesday, Oct 26, 2016 - 02:02 PM (IST)

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही 5 वनडे मैचों की सीरीज में भारत सिर्फ एक कदम दूर है, अगर आज के मैच में भारत ने जीत हासिल कर ली, तो वह इस सीरीज पर अपना कब्जा कर लेगा। ये जीत भारतीय कप्तान धोनी के लिए इसलिए भी खास हो सकती है क्योंकि ये मुकाबला वो अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं।

जी हां अपने घरेलू मैदान पर कप्तान के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है। धोनी ने पिछले मुकाबले में वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने के सचिन तेंदुलकर(195) का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब आज वो सचिन का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर आज धोनी 67 रन बना लेते हैं तो भारतीय सरज़मीं पर वो सचिन के बाद सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। सचिन ने देश में खेले 164 मैचों में 6976 रन बनाए हैं। 67 रन बनाने के साथ आज धोनी देश में 4000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Advertising