खतरनाक बाउसंर लगने से प्लेयर का हुआ ऐसा हाल, हैरान रह गए फैंस

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 02:35 PM (IST)

नई दिल्ली: क्रिकेट के इतिहास में अक्सर कई बार घाट क घटनाएं होती रहती है जिससे खिलाड़ी को अपनी जान से हाथ भी धोनो पड़ता है। ये घटना अक्सर सि और छाती पर गेंद लगने से होती हैँ। ऐसी ही एक घटना न्यूजीलैंड और द.अफ्रीका के बीच दूसरे टैस्ट मैच के दौरान देखने को मिली। 

दरअसल, न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर टिम साउदी ने 91वें ओवर की ये पहली बॉल डाली थी जो बाउंस होकर सीधे मोर्कल के हेल्मेट पर लगी और वे वहीं गिर पड़े। इस खतरनाक बाउंसर को जबतक मोर्कल समझ पाते ये सीधे उनके हेल्मेट के सामने के हिस्से से टकरा गई और वे वहीं गिर पड़े। जिसे देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक हैरान रह गए। यहां तक मोर्कल की हालत देख फैन्स को फिलिप ह्यूज की घटना याद आ गई। जहां बाउंसर लगने से उनकी मौत हो गई थी। 

महाराज के 6 विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया  
बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन आज यहां न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही तीन टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News