पहली फाइव ए साइड सीनियर हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 26 अक्तूबर से

Tuesday, Oct 18, 2016 - 03:46 PM (IST)

पुणे: पहली हॉकी इंडिया फाइव ए साइड सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2016 (पुरूष और महिला) का आयोजन बालेवाड़ी के शिव छत्रपति खेल परिसर में 26 से 30 अक्तूबर तक किया जाएगा।


हॉकी महाराष्ट्र की मेजबानी में होने वाली इस प्रतियोगिता में 8 टीमें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, हॉकी हरियाणा, हॉकी झारखंड, हॉकी कर्नाटक, हॉकी महाराष्ट्र,हॉकी ओडि़शा, हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश हाकी हिस्सा लेंगी। भारत में फील्ड हॉकी के इस छोटे प्रारूप का आयोजन पहली बार हॉकी इंडिया के तत्वावधान में हो रहा है। इसे 38-5 मीटर गुणा 22-5 मीटर के इंडोर कोर्ट पर खेला जाएगा। मैच में 10-10 मिनट के 3 पीरियड होंगे और प्रत्येक पीरियड के बीच 3 मिनट का ब्रेक होगा।

Advertising