मुंबई रणजी टीम के लिए कोच का चयन टाला

Tuesday, May 30, 2017 - 04:08 PM (IST)

मुंबई: मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की क्रिकेट सुधार समिति की आज यहां विभिन्न आयु वर्गों के लिए कोच चयन के लिए बैठक हुई जिसमें उसकी रणजी ट्राफी टीम के कोच का चयन कुछ दिन तक टाल दिया गया।  

बैठक में उपस्थित रहने वाले एमसीए सूत्रों ने कहा कि हमने रणजी ट्राफी को छोड़कर सभी आयु वर्गों के लिए कोच नियुक्त कर दिए हैं। रणजी कोच पर 2 जून को फैसला किया जाएगा। मुंबई रणजी टीम का कोच बनने के लिए पूर्व टैस्ट बल्लेबाज प्रवीण आमरे और पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे दौड़ में हैं।  सूत्रों ने कहा कि इन दोनों में से ही किसी एक का चयन किया जाएगा।

Advertising