मैच के बीच गंगा किनारे पूजा करने पहुंची नीता अंबानी

Sunday, May 22, 2016 - 04:17 PM (IST)

कानपुर : मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी कल देर शाम कानपुर आई लेकिन उन्होंने ग्रीनपार्क मैदान पर ज्यादा समय बिताने के बजाय गंगा किनारे पूजा अर्चना करी।  वह कुछ देर के लिए ग्रीन पार्क भी आई, लेकिन वहां से जल्दी ही चली गई। उनके दोनों बेटे ग्रीन पार्क में मौजूद रहे। मैच हारने के बाद नीता अपने विशेष विमान से लखनउ चली गई।   
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे विशेष विमान से कानपुर पहुंची और उन्होंने वहां जाने के बजाए गंगा नदी के तट पर जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के इंतजाम कराएं और वह करीब साढ़े 8 बजे गंगा बैराज पहुंची। वहां वह अपने विशेष सुरक्षा कर्मियों से घिरी थी। उन्होंने गंगा बैराज की सीढिय़ों पर बैठकर पूजा अर्चना की और कुछ देर एकांत मेें समय गुजारा। गंगा किनारे करीब एक घंटा गुजारने के बाद वह ग्रीन पार्क पहुंची और थोड़ी देर मैच देखा। फिर वहां से करीब सवा दस बजे निकल गई। मैच खत्म होने के बाद नीता अपने बेटों आकाश और अनंत के साथ विशेष विमान से लखनउ रवाना हो गई।  
Advertising