मुकेश ने टेक क्लासिक गोल्फ में बढ़त बनाई

Thursday, Aug 31, 2017 - 08:55 PM (IST)

अहमदाबादः अनुभवी गोल्फर मुकेश कुमार ने वर्षा से प्रभावित दूसरे दौर में बोगी रहित सात अंडर 65 के स्कोर से टेक क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में पांच शाट की बढ़त बना ली है।  बारिश के कारण यहां कलहार ब्ल्यूज एंड ग्रीन्स दो बार खेल रोका गया और दो घंटे से अधिक का खेल बारिश की भेंट चढ़ा।  

दूसरे दौर के बाद मुकेश का कुल स्कोर 11 अंडर 133 है।  श्रीलंका के अनुरा रोहाना और चंडीगढ़ के अभिजीत सिंह चड्ढा क्रमश: 69 और 71 के स्कोर से कुल छह अंडर 168 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।  शाम सात बजे दूसरे दौर का खेल समाप्त घोषित किया गया जबकि उस समय तक 125 में से 31 खिलाडिय़ों ने दूसरे दौर का खेल पूरा नहीं किया था।
 

Advertising