धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे फैंस, चारों तरफ गूंजी ''माही-माही'' की आवाजें

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 01:00 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए इतना बेताब रहते है, ये गुरुवार को रांची में देखने को मिला। जहां धोनी रांची के न्यूक्लियस मॉल में एक सेवेन स्टोर सीरिज के पहले स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 

धोनी काफी देर जाम में फंसें 
दरअसल, जैसे ही धोनी के आने की खबर पाकर हजारों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हमन में सवार धोनी थोड़े पल के लिए जाम में भी फंसे। धोनी के मॉल में रहने से लेकर उनके जाने तक रोड पूरी तरह से जाम रहा। हालांकि मॉल के पास बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें को तैनात किया गया था। सिटी डीएसपी शंभू प्रसाद सिंह खुद सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे। लेकिन फैन्स की भीड़ ने सारी व्यवस्थाओं को फीका कर दिया। धोनी जब तक मॉल में रहे, अंदर और बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। 

धोनी को देखकर मॉल में गूंजी 'माही-माही' की आवाजें
इस दौरान पूरे मॉल में माही-माही की आवाज गूंजने लगी। इस मौके पर धोनी ने कहा- पिछले दस सालों में वे अपने ही शहर में इस तरीके से पहली बार निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से ऐसे आमने-सामने मिलकर वे बहुत खुश हैं। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया। युवाओं से कहा कि जो भी आप कर रहे हैं, उसे पूरी ईमानदारी से करें।

बता दें कि इस दौरान उनके साथ रीति स्पोर्ट्स के सीएमडी अरुण पांडेय भी मौजूद थे। धोनी सेवेन स्टोर के ब्रांड एंबेसडर और पार्टनर भी हैं। रांची के बाद देश के अन्य शहरों में भी इस तरह के स्टोर शुरू होंगे। स्टोर में दुनिया के प्रमुख ब्रांड के खेल के सामान के साथ कई अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News