साक्षी नहीं कोई और था धोनी का पहला प्यार

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2016 - 11:29 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार उनकी वाइफ साक्षी धोनी नहीं बल्कि कोई और लड़की थी। जी हां, इस बात का खुलासा उनके जीवन पर आधारित बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया।  
 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जब धोनी की उम्र करीब 20 साल की थी। उसी दौरान उनका अफेयर प्रियंका झा नाम की लड़की के साथ हुआ। दोनों में इतना प्यार था कि वह शादी भी करवाना चाहते थे लेकिन जहां एक तरफ यह लव स्टोरी चल रही थी वहीं दूसरी तरफ धोनी क्रिकेट करियर की भी शुरुआत हो रही थी। 2003-04 में धोनी की 3 देशों की सीरीज में बढ़िया परफॉर्म को देखकर सौरव गांगुली उनके मुरीद हो गए थे और फिर वह क्रिकेट में बिजी हो गए। इसी बीच एक टूर से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस झटके से धोनी करीब एक साल सदमे में रहे। पुरानी यादों से बाहर निकलते हुए धोनी ने खुद को पूरी तरह क्रिकेट में बिजी कर लिया।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News