फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत से मिले धोनी

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2016 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी इन दिनों अपने जीवन पर आधारित फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी की प्रमोशन में जुटे हुए है। इस दौरान फिल्म की प्रमोशन के लिए चेन्नई के सत्यम सिनेमा गए थे। 

इवेंट के बाद धोनी ने रजनीकांत से की मुलाकात  
इस इवेंट के दौरान उन्होंने वहां अपने फैन्स को सुपरस्टार रजनीकांत के कुछ डायलॉग्स भी सुनाए और इसके बाद रजनीकांत से भी मुलाकात की। एक्टर सूर्या की स्टार वाइफ ज्योतिका उनके बच्चे भी मौजूद थे। धोनी ने ज्योतिका और बच्चों से काफी बातचीत की। धोनी ने बच्चों को बताया कि  वह उनके पापा के बड़े फैन हैं। इस दौरान ज्योतिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

रजनीकांत के बाद धोनी के फेवरेट है सूर्या 
चेन्नई के इस इवेंट में  धोनी ने एक्ट सूर्या की काफी तारीफ की और यह पहला मौका नहीं था। इससे पहले भी धोनी ने उन्होंने तहा था कि रजनीकांत के बाद उनके अगले फेवरेट स्टार सूर्या हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने सूर्या की फिल्म सिंघर सबटाइटल्स के साथ देखी थी और उन्हें यह बहुत पसंद आई थी।

बता दें कि धोनी की फिल्म 30 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह निभा रहे है और धोनी के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News