VIDEO: AUS के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बेंगलुरू की गलियों में चलाया रिक्शा

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2017 - 10:40 AM (IST)

बेंगलुरू: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क क्रिकेट के साथ-साथ इंडिया की गलियों में मस्ती करते भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, भारत दौरे पर बतौर कमेंटेटर आए क्लार्क यहां की गलियों में रिक्शा चला रहे हैं।

हाल ही में क्लार्क ने सोशल साइड इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रिक्शा चलाते दिखें। इस वीडियो में क्लार्क पहले रिक्शा चलाना के टिप्स लेते हुए दिखाई दे रहे है और फिर वे अकेले इसे तेजी से चलाते हैं। क्लार्क ने यह वीडियो खुद सोशल नेटवर्किंग साइट्‍स पर अपलोड की हैं। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  इसके बाद उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ फोटो भी अपलोड की हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में श्रीलंका दौरे पर विराट कोहली और स्टुअर्ट बिन्नी भी रिक्शा चलाई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News