मैक्सिको की टीम फीफा विश्व कप के लिए भारत पहुंची

Wednesday, Oct 04, 2017 - 08:39 PM (IST)

कोलकाताः दो बार की चैम्पियन मैक्सिको की टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप में भाग लेने के लिए स्पेन से आज यहां पहुंची। स्पेन में टीम ने टूर्नामेंट पूर्व अनुकूलन शिविर में भाग लिया। टीम के 21 खिलाडिय़ों के साथ 16 सहयोगी सदस्य भी यहां पहुंचे है जिसमें मुख्य कोच मारियो आर्टेगा भी शामिल हैं। ग्रुप एफ में मैक्सिको अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को एशियाई चैम्पियन इराक के खिलाफ करेगा। इस ग्रुप में इंग्लैंड और चिली की टीम भी हैं। ग्रुप एफ की बाकी तीनों टीमें पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं।  

पिछले अंडर 17 विश्व कप में सेमीफाइनल का सफर तय करने वाला मैक्सिको इस टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने 2005 में पेरू और 2011 में अपने घर में इस खिताब को जीता है। 2013 में टीम उपविजेता रही थी।  

टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सीजर लोपेज, आंद्रे अलकाराज और सीजर रामोस  
डिफेंडर: एड्रियन वाजक्वेज, कार्लोस रोबलेस, लुई ओलिवास, राउल सेनडोवल, र्सिजयो विलारीयाल, हारेत और्टेगा और एलन माएदा  
मिडफिल्डर: मार्को रूइज, एलेक्सिस गुटिएर्रेस, आंद्रेस पेरेज, लुई गामिज, कार्लोस गुइर्रेइरो, डेवुन मगाना और डिएगो लाइनेज  
फारवर्ड: जाइरो टोरेस, डेनियल लोपेज, रोबर्टो डि ला रोसा और सीजर हुएरता।  

Advertising