मैक्सिको: किडनैपर के चंगुल से छुटे फुटबाल स्टार एलेन पुलिडो

Tuesday, May 31, 2016 - 02:10 PM (IST)

सिटी: मैक्सिको के स्टार स्ट्राइकर एलेन पुलिडो को दो दिनों के बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा लिया गया है। वह किसी तरह से पुलिस को फोन कर यह जानकारी देने में सफल रहे थे कि उन्हें कहां बंधक बनाया गया है।  
 
25 वर्षीय पुलिडो का दो दिन पूर्व उनके गृहनगर किवदाद विक्टोरिया से ही बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था। तमाउलिपास के गवर्नर एगिडियो टॉरे कान्टू ने कहा कि यह सबसे अच्छी बात है कि पुलिडो अब सुरक्षित हैं। वह किसी तरह से पुलिस को अपने स्थान की जानकारी देने में सफल रहे जिसके बाद उन्हें बचा लिया गया। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और अच्छी हालत में हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिडो वर्ष 2014 में ब्राजील में संपन्न विश्वकप में मैक्सिको की राष्ट्रीय टीम के सदस्य थे। 

 

Advertising