मिलिए भारतीय क्रिकेट के दूसरे धोनी से, जिसने रणजी में रचा इतिहास

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2016 - 12:52 PM (IST)

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धाेनी आज भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। अब उनकी ही तरह झारखंड से ही एक और खिलाड़ी क्रिकेट जगत में कमाल करने के लिए तैयार है। यह खिलाड़ी है अंडर-19 के कप्तान ईशान किशन। सबसे खास बात यह है कि ईशान भी भारतीय वनडे कप्तान की तरह ही विकेट के पीछे मोर्चा संभालते हैं। 

14 छक्के मारकर रचा इतिहास
झारखंड-दिल्ली के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में शानदार डबल सेन्चुरी लगाने के साथ ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। ईशान किशन की पारी की बदौलत झारखंड की टीम ने पहली पारी में दिल्ली के सामने 493 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। 

250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
झारखंड रणजी टीम की तरफ से एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ईशान झारखंड रणजी टीम की तरफ से एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने 336 बॉल का सामना करते हुए 273 रन की इनिंग खेली। इस पारी के दौरान ईशान ने 21 चौके और 14 छक्के भी लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News