बहन की शादी में सानिया ने किया जमकर डांस, तस्वीरें आई सामने

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2016 - 10:53 AM (IST)

नई दिल्ली: टैनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम की ग्रैंड वेडिंग शुक्रवार को हैदराबाद में हुई। इस दौरान शादी की कुछ तस्वीरें सोशल साइड पर सामने आई है, जिसमें सानिया और उनके पति क्रिकेटर शोएब मलिक काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

शादी पर पहुंचे स्पोर्ट्स स्टार्स
सानिया-शोएब शादी के लिए काफी तैयारियों में जुटे हुए थे और शोएब मलिक पिछले कई दिनों से इंडिया में हैं। इस फंक्शन में मिर्जा परिवार के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों समेत कई सेलिब्रिटीज भी ही शामिल हुए। इनमें कई स्पोर्ट्स और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल थे। परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर और फराह खान जैसे कई बॉलीवुड ने भी शादी पर खूब मस्ती की। इसके अलावा बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा और टेनिस प्लेयर महेश भूपति जैसे स्पोर्ट्स स्टार्स भी दिखे। 

संगीत सेरेमनी में सलमान ने भी किया डांस
बता दें कि इससे पहले संगीत सेरेमनी में सलमान खान, परिणीति चोपड़ा और क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की वाइफ शीतल भी शामिल थीं। सानिया मिर्जा ने भी सलमान के साथ  जमकर डांस किया। इसके अलावा शादी वाले दिन भी सानिया अपने पति शोएब के साथ डांस करते दिखीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News