टीम से बाहर हुए धोनी, मनोज तिवारी बने नए कप्तान

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2017 - 09:34 PM (IST)

कोलकाता: खराब फार्म से जूूझ रहे मनोज तिवारी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अखिल भारतीय अंतर क्षेत्रीय टी20 टूर्नामेंट में पूर्व क्षेत्र की 15 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी गई है। टूर्नामेंट का आयोजन 12 फरवरी से मुंबई में किया जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हालांकि टूर्नामेंट के लिए खुद को ‘अनुपलब्ध’ रखा है।   

झारखंड के सौरभ तिवारी को उप कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि इशान किशन को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान आेझा को टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन उन्हें तीन स्टैंडबाई में शामिल किया गया है। बंगाल और झारखंड के पांच-पांच खिलाडिय़ों को टीम में जगह मिली है।  

टीम इस प्रकार है:
मनोज तिवारी (कप्तान), सौरभ तिवारी, इशान किशन, श्रीवत्स गोस्वामी, केबी अरूण कार्तिक, रितिक चटर्जी, शाहबाज नदीम, अशोक डिंडा, प्रीतम दास, सायन घोष, विपलब सामंत्रेय, धीरज सिंह, विराट सिंह, अमित वर्मा और एके सरकार।  स्टैंडबाई: प्रज्ञान आेझा, सूर्यकांत प्रधान और प्रमोद चंदीला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News