मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी स्टीव कॉपेल बने जमशेदपुर एफसी के कोच

Saturday, Jul 15, 2017 - 09:49 PM (IST)

नई दिल्ली: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सीजन के लिए टाटा स्टील की मालिकाना हक वाली जमशेदपुर फ्रेंचाइजी ने स्टीफन जेम्स उर्फ स्टीव कोपेल को बतौर मुख्य कोच नियुक्त किया है। पिछले महीने टाटा स्टील ने प्रतिष्ठित आईएसएल की जमशेदपुर फ्रेंचाइजी के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाई थी। 

स्टीव कोपेल के नाम से चर्चित स्टीफन जेम्स कोपेल केरला ब्लास्टर्स के साथ सफल कार्यकाल के बाद इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल चुके है। बेहद चुस्त और फुर्तीले राइट विंगर स्टीव कोपेल मैनचेस्टर यूनाइटेड में अपनी तेज गति और कौशल के लिए जाने जाते थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 395 मैचों में 70 गोल किए और 1977 से 1983 तक उन्होंने इंग्लैंड की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने ब्रिस्टल सिटी, ब्राइटन एंड हॉव एल्बियन, मैनचेस्टर सिटी, ब्रेनफोर्ड के लिए भी काम किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी इश्फाक अहमद को फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त करने की भी घोषणा की। इश्फाक अहमद भी पिछले दो साल से केरला ब्लास्टर्स के साथ बतौर सहायक कोच काम कर रहे थे और फ्रेंचाइजी को खिलाडिय़ों को चुनने में मदद की थी।

कॉपेल 

Advertising