IPL से MS Dhoni की रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गजों के बयान से तेज हुई चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 11:50 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने में अब केवल करीब दो हफ्ते बाकी हैं। टूर्नामेंट से पहले एक बार फिर एम.एस. धोनी की रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी इस सीजन के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उनकी रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं।

रॉबिन उथप्पा ने कही बड़ी बात

एक शो के दौरान रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उन्हें लगता है कि एम.एस. धोनी के लिए यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। उनका मानना है कि इस बार धोनी टीम में खिलाड़ी से ज्यादा मेंटॉर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। उथप्पा ने यह भी कहा कि उन्हें धोनी नंबर-7 की जगह आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं।

संजू सैमसन के आने से बदलेगा टीम का संतुलन

इस बार संजू सैमसन भी चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं। उनके आने से टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सैमसन की मौजूदगी से धोनी का वर्कलोड कम होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे टीम के अंदर जिम्मेदारियों का बंटवारा बदल सकता है।

इरफान पठान भी कर चुके हैं भविष्यवाणी

इससे पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान भी यह भविष्यवाणी कर चुके हैं कि एम.एस. धोनी शायद 2026 के बाद आईपीएल में नहीं खेलेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की कल्पना करना बेहद मुश्किल है।

बल्लेबाजी क्रम में भी आया बदलाव

पिछले कुछ सीजन में धोनी के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव देखने को मिला है। IPL 2024 से अब तक केवल तीन मौके ऐसे रहे हैं जब उन्होंने नंबर-5 या उससे ऊपर बल्लेबाजी की। वहीं IPL 2025 में तो उन्होंने दो बार नौवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी। आमतौर पर नौवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करने के लिए गेंदबाज आते हैं, जिससे साफ है कि धोनी अब टीम में अलग तरह की भूमिका निभा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News