''नन्ही परी'' जिवा का पहला बर्थडे मनाने में घर पहुंचे धोनी, देखिए PICS

Saturday, Feb 06, 2016 - 04:07 PM (IST)

रांची: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नन्ही परी का पहला जन्मदिन आज यानि कि 6 फरवरी को है। इस अवसर पर धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के सेलेक्शन के बाद अपनी नन्हीं परी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को ही मुंबई से रांची पहुंच गए। धोनी जैसे ही टर्मिनल से बाहर निकले क्रिकेट फैन्स ने उनको घेर लिया लेकिन धोनी तुरंत ही अपनी गाड़ी तक पहुंच गए और जाते-जाते उन्होंने हाथ उठाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। 
 
जिस तरह धोनी अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से जुटे हुए है उसी तरह उनके फैंस भी सुबह से विश करने के लिए घर के बाहर इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि जीवा का पहला जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ मनाया जाएगा। घर में सुबह पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान घर के सभी लोग पूजा में जीवा के साथ शामिल हुए। शाम में जीवा का बर्थडे केक काटा जाएगा।
Advertising