धोनी ने नन्ही परी जिवा संग की मस्ती

Tuesday, Jul 26, 2016 - 12:23 PM (IST)

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ मस्ती करने में बिजी हैं। हाल ही में धोनी ने सोशल साइड फेसबुक पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें वह अपनी नन्हीं परी जिवा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
टैस्ट क्रिकेट से संन्यास की वजह से धोनी इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी सोशल साइड के जरिए वह सुर्खियों में बने हुए हैं और मस्ती कर तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इससे पहले भी धोनी ने कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने दाढ़ी और ऐनक लगाई हुई थी बता दें कि वैस्टइंडीज के खिलाफ पहले टैस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल कर ली है।
Advertising