धार्मिक गाना गाते हुए धोनी की बेटी जीवा का वीडियो वायरल, आप भी सुनें
punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2017 - 05:09 PM (IST)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अक्सर ही अपने क्यूटनस की वजह से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में जीवा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में जीवा भगवान कृष्ण से जुड़ा धार्मिक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 15 घंटे में एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में धोनी-साक्षी की बेटी जिस गाने को गा रहीं हैं उसके शब्द हैं, ‘Ambalapuzhai Unnikannanodu Nee…’ इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।
इससे पहले भी विराट के साथ एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह विराट कोहली के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा धोनी और साक्षी इनकी तस्वीरें शेयर करते रहते है और इंस्टाग्राम पर जीवा का खुद का निजी अकाउंट है। एक अन्य वीडियो में जीवा ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तब खींचा था जब धोनी ने ‘अटैक ऑन बेसन का लड्डू’ शीर्षक से एक वीडियो शेयर किया था।
My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence 🙏❤ pic.twitter.com/7IpvTyynoA
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2017