इस रफ्तार से सबको पछाड़ देते हैं धोनी, VIRAL हुई वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के साथ अच्छी विकेटकीपिंग और रनिंग के मामले में तेज रफ्तार के लिए भी जाने जाते है।  36 साल की उम्र में भी धोनी रन हासिल करने के लिए इतनी तेजी से दौड़ लगाते है, इस उम्र में शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी लगा सके। ऐसा ही एक नजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान एक बार फिर से देखने को मिला। 

हाल ही में धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा जारी किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि धोनी 22 गज की पिच पर विकेटों के बीच 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी
तेज दौड़ लगा लेते हैं। धोनी ने नेशनल क्रिकेट एकैडमी (एनसीए) में रनिंग टेस्ट भी दिया था, जिसमें उन्होंने पहला रन सिर्फ 2.91 सेकेंड में पूरा किया था। जबकि 3 रन पूरे करने में उन्होंने 8.90 सेकेंड का ही समय लगाया। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News