धोनी ने अॉस्ट्रेलिया टीम को दी पार्टी, स्मिथ को मिला सरप्राइज

Friday, Oct 06, 2017 - 10:57 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अॉस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अपने होमटाउन रांची में मस्ती के मूड में नजर आए है। 7 अक्टूबर को शुरु होने वाले टी 20 मैचों के दौरान अॉस्ट्रेलिया टीम रांची में पहुंच गई है और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जमकर मेहमान नवाजी की। इस मेहमान नवाजी से कप्तान स्मिथ काफी खुश नजर आ रहे थे।

धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सोमवार देर रात कर डिनर पार्टी को गुप्त रखा गया था। इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ हेनरिक्स और पेन शामिल हुए। इनके अलावा माही के कुछ दोस्तों ने भी पार्टी में शिरकत की। खास बात तो ये है कि धोनी ने स्मिथ को सरप्राइज पार्टी दी। उन्होंने रात लगभग 8 बजे स्वयं होटल पहुंचकर स्मिथ, पेन व हेनरिक्स को अपनी गाड़ी में बैठाकर फार्म हाउस ले आए। स्मिथ धोनी की बेटी जीवा के साथ भी खेले। डिनर पार्टी में पेन को लिट्टी चोखा काफी पसंद आया। माही की पार्टी में उपस्थित एक दोस्त ने बताया कि पेन लिट्टी बनाने का रेसेपी जानना चाह रहे थे।

Advertising