धोनी की बेटी से मिलकर अनुपम खेर ने कहा-बेहद जीनियस है जीवा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 02:06 PM (IST)

रांची: बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ के प्रचार के सिलसिले में फिलहाल रांची में हैं, जहां वह विकेटकीपर-बल्लेबाज (महेंद्र सिंह धोनी) के घर भी गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। 

अनुपम ने साल 2016 की बायोपिक फिल्म ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था। अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम ने ट्वीट किया कि प्रिय साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका धन्यवाद। आपका नया घर बहुत अच्छा लगा। माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है। उन्होंने कहा कि साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News