धोनी के नाम दर्ज हुआ एक और रिकार्ड

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2016 - 05:44 PM (IST)

मोहालीः दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपरों में शुमार भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 150 स्टंपिंग करने का नया विश्व रिकार्ड बना दिया है। धोनी ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रविवार को लेग स्पिनर अमित मिश्रा की गेंदों पर रॉस टेलर और ल्यूक रोंची को स्टंप कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। 

धोनी के टैस्ट, वनडे और ट्वेंटी-20 तीनों फार्मेट में अब 151 स्टंपिंग हो गई हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा 139 स्टंपिंग के साथ काफी पीछे छूट चुके हैं। विश्वकप विजेता कप्तान धोनी ने अपने करियर में 90 टैस्टों में 38 स्टंपिंग, 281 वनडे में 91 स्टंपिंग और 73 ट्वेंटी-20 में 22 स्टंपिंग की है। तीनों फार्मेट में सर्वाधिक शिकार करने के मामले में धोनी 44 मैचों में 712 शिकार के साथ तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अपने करियर में 561 कैच लपके हैं और 151 स्टंपिंग की हैं। धोनी से आगे आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं। 

गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों में 905 शिकार और बाउचर ने 467 मैचों में 998 शिकार किए हैं। बाउचर के खाते में 96 स्टंपिंग और गिलक्रिस्ट के खाते में 92 स्टंपिंग हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News