महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ एक ओर रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 01:17 AM (IST)

फ्लोरिडा: सीमित ओवरों के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को अमेरिकी धरती पर हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैच में टॉस के लिए उतरते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान बन गये हैं।   

73 दिनों के बाद मैदान पर लौटे धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के सफलतम पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 324 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को पीछे छोड़कर अब 325 मैच में कप्तानी के साथ नंबर वन पर पहुंच गए हैं। टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी ने 60 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है तो वहीं वनडे में 194 मुकाबलों में अब तक कप्तानी कर चुके हैं। 

35 वर्षीय धोनी ने 194 वनडे में से 107 में जीत दर्ज की है और वह ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में भारत को ट्वंटी-20 विश्वकप, एकदिवसीय विश्वकप और आईसीसी चैंपियन ट्राफी जीता चुके धोनी के नाम अब 71 ट्वंटी- 20 मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। वह पहले कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में तीनों खिताब जीते हैं।  

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News