जब धोनी ने साक्षी से कहा-....तो मैं आज भी रांची में टिकट कलेक्टर ही होता''

Sunday, Aug 28, 2016 - 03:44 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के वनडे और टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के साथ-साथ वह अपने स्वभाव से भी जाने जाते है। जी हां, जिस तरह मैदान पर वह काफी कूल हो कर खेलते है उसी तरह वह ग्राउंड के बाहर भी काफी विनम्र है। इसलिए इन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है।  उसका एक उदाहरण हाल में ही देखने को मिला।
 
पूर्व इंडियन क्रिकेटर और विकेटकीपर फारुख इंजीनियर की पिछले दिनों धोनी से मुलाकात हुई। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थी। फारुख को लगा कि रिटायर हुए उन्हें काफी दिन हो गए, इसलिए अब उन्हें इतना सम्मान नहीं मिलता होगा लेकिन एक इंटरव्यू के जरीए उन्होंने बताया कि धोनी की मुलाकात से मेरा नजरिया ही बदल गया और कहा कि जब धोनी ने मुझे अपनी वाइफ से मिलवाया तो कहा- ये फारुख इंजीनियर हैं। अगर ये आज क्रिकेट खेल रहे होते तो मैं रांची स्टेशन पर टिकट कलेक्टर ही होता।
 

 

Advertising