VIDEO: एमएस धोनी के इस शॉट को देखकर याद आ गया 2011 वर्ल्डकप

Saturday, Oct 21, 2017 - 02:43 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर तेज विकेटकींपिग के साथ लंबे छक्कों की वजह से भी जाना जाता है। वैसे तो उनके लगाए सारे छक्कों को कभी फैंस भुला नहीं सकते, लेकिन 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में लगाया गया विजयी छक्का सबसे ज्यादा फेमस है। उन्होंने एक बार फिर से उसी मैदान पर छक्का जड़कर यादें ताजें कर दी हैं।

वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 213 छक्के लगा चुके पूर्व भारतीय कप्तान ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज से पहले नेट सेशन में वैसा ही एक शॉट लगाया जैसा उन्होंने विश्व कप में लगाया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है। बोर्ड ने इस वीडियो पर कैप्शन दिया है कि जब धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में लगाया एक बड़ा शॉट, यह आपको 2011 के उस मशहूर छक्के की याद दिलाता है।
 

बता दें कि भारत ने वर्ल्‍डकप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था और धोनी ने 49वें ओवर में कुलसेकरा को छक्‍का जड़ते हुए शानदार अंदाज में मैच का समापन किया था। इस जीत के साथ धोनी ऐसे पहले कप्‍तान बने जिन्‍होंने अपने नेतृत्‍व में टीम इंडिया को सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई।

 

 

Advertising