धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम को मिली ये 5 बड़ी उपलब्धियां

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 02:40 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में राज करते है। इनका टीम इंडिया में अहम भूमिका रही है। इनकी कप्तानी में भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और कई बड़े टूर्नामेंट जीते। इस पलों को आज भी देश याद करता हैं। 
आईए, इस मौके पर हम आपको धोनी की बतौर कप्तान 5 बड़ी उपलब्धियां के बारे में-

1.  2007 टी ट्वेंटी विश्वकप
साल 2007 में पहली बार टी ट्वंटी विश्वकप खेला गया। इस समय  सभी सीनीयर खिलाड़ियों ने आराम लिया था और धोनी को कप्तान बनाया गया था।पहली बार कप्तानी कर रहे धोनी ने  ऐसा प्रदर्शन किया जिससे पुरी दुनिया हैरान रह गई और भारत ने पहला टी 20 अपने नाम कर लिया। इसके बाद ही धोनी युग का शुरुआत हुआ।
PunjabKesari
2.अॉस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज जीत
साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान अॉस्ट्रेलिया गए और अॉस्ट्रेलिया में जाकर भारत ने ये ऐतिहासिक ट्राई सीरीज जीती।इस जीत के बाद धोनी की काफी तारीफ हुई। ये वनडे में धोनी की बतौर कप्तान सबसे बड़ी पहली जीत थी।
PunjabKesari
3.वनडे विश्वकप 2011
बतौर कप्तान के रुप में महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 का विश्वकप खेला। इस समय धोनी पर काफी दबाव था,लेकिन भारतीय टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया और धोनी ने अपना आखिरी दांव उस विश्वकप के फाइनल में खेला। धोनी चौथै नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और भारत को विश्वकप जीताकर ही आए। ये विश्वकप जीत महेंद्र सिंह धोनी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
PunjabKesari
4.चैंपियंस ट्रॉफी 2013
साल 2013 में भारतीय टीम एक युवा टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी खेलने इंग्लैंड गई थी। उस चैंपियंस ट्रॉफी से पहले किसी को भी ये यकिन नहीं हो रहा था, कि भारतीय टीम ये चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकती हैं। मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा को बतौर सलामी जोड़ी के रूप में भेजकर धोनी ने कमाल कर दिया और उन्होंने रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी का बेहतरीन इस्तेमाल किया। भारत ने ये चैंपियंस ट्रॉफी भी हासिल कर ली। 
PunjabKesari
5. वेस्टइंडीज में ट्राई सीरीज पर कब्जा
साल 2013 में एक नई युवा टीम के साथ भारतीय टीम वेस्टइंडीज में ट्राई सीरीज खेलने गई थी। उस सीरीज में भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम थी। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी मुश्किल थी, लेकिन भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन कर यह सीरीज जीती।इस सीरीज जीत में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ था। महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी विकेट के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की थी और भारत को आखिरी ओवर में कमाल की जीत दिलाई थी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News