इस खास वजह से महेंद्र सिंह धोनी को मिला करोड़ों का गिफ्ट

Thursday, May 11, 2017 - 02:24 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भले ही टी 20 लीग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं, लेकिन फिर भी वह अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं। हाल ही में एक रियल एस्टेट कंपनी ने धोनी को गुरुग्राम में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। 

2011 में टीम इंडिया को विश्व विजेता बना चुके धोनी को ये अपार्टमेंट रियल एस्टेट कंपनी एलान ग्रुप ने गिफ्ट किया है। एलान ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक धौनी को मिला ये लक्जरी अपार्टमेंट गुरुग्राम के सेक्टर 84 में  है। इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एलान ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर ने गिफ्ट करने के बाद कहा कि भारतीय क्रिकेट में धोनी का योगदान सराहनीय है। वे यंग जनरेशन के लिए इंस्पीरेशन हैं। 

Advertising