धोनी के लिए साक्षी ने दिया पुणे टीम के मालिक को करारा जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 11:27 AM (IST)

नई दिल्ली: टी 20 का हर सीजन का विवादों के साथ गहरा नाता रहा है। इस लीग के 10 सीजन में भी विवाद ने जन्म ले लिया है। दरअसल, स्मिथ को कप्तानी देने के बाद से लगातार क्रिकेट दिग्गजों और फैंस के बीच एक जंग सी छिड़ी हुई है। लोग धोनी और स्मिथ की आपस में तुलना में लगे हुए हैं।

इस बीच पुणे टीम के को-ओनर हर्ष गोयनका ने भी कई ट्वीट किए है, जिससे उनके धोनी के फैंस काफी नराज हुए हैं और अब साक्षी ने भी इन्हें करारा जवाब दिया है। दरअसल, साक्षी ने टी 20 लीग की पुरानी टी शर्ट पहनकर फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर लग रहा है कि साक्षी उस टीम को मिस कर रही है। इसके जरीए उन्होंने हर्ष का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्होंने करारा जवाब दे दिया हैँ। 
PunjabKesari


बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी टी 20 में पहली बार बतौर खिलाड़ी मैदान पर हैं। उनके को-ऑनर हर्ष गोयनका ने उन्‍हें क‍प्‍तानी से हटा दिया और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ को नया कप्तान बना दिया। पहले खबर आई थी कि धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ी है, लेकिन गोयनका ने एक ट्वीट कर जानकारी दिया था कि धोनी ने खुद कप्‍तानी से इस्‍तीफा नहीं दिया है बल्कि उन्‍होंने धौनी को हटाया है। उन्होंने इसके पीछे कारण भी बताया था कि टीम को एक युवा कप्तान की जरूरत है, हालांकि उन्होंने उस समय धोनी की काफी तारीफ भी की थी और उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन कप्तान बताया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News