विजय हजारे ट्रॉफी: धोनी फेल, तिवारी के शतक के बावजूद हारा झारखंड

Saturday, Mar 04, 2017 - 11:13 AM (IST)

कोलकाता: सौरभ तिवारी(102) के शानदार शतक के बावजूद झारखंड को हैदराबाद के खिलाफ विजय हजारे ट्राफी ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा।  हैदराबाद ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन का मामूली स्कोर बनाया लेकिन उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली झारखंड टीम को 44.4 ओवर में 182 रन पर निपटा दिया। 

तिवारी ने 104 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 102 रन ठोके लेकिन उनके आउट होने के बाद झारखंड की टीम लक्ष्य से दूर रह गई।  कप्तान धोनी ने 47 गेंदों में 28 रन बनाए। हैदराबाद ने लगातार चौथी जीत के साथ क्वार्टरफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया जबकि झारखंड को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।  
 

Advertising