धोनी को हमर पर जाते देख इस खूबसूरत लड़की ने खोया आपा, जानिए फिर क्या किया

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 04:29 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैंस की गिनती दिनों दिन लंबी होती जा रही हैं। इन्हें मिलने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रखते हैं। एक ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब सड़क पर एक लड़की इनकी गाड़ी के पीछे अपनी स्कूटी भगा रही थी। 

हाल ही में आराध्या नाम की एक लड़की अपने दोस्तों के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी उसने देखा कि सड़क पर धोनी अपनी लग्जरी कार हमर से जा रहे हैं। उसके बाद आराध्या ने अपनी स्कूटी उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ा दी। इसके साथ ही उनका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह सड़क पर धोनी का नाम भी पूकार रही थी। जब धोनी को आराध्या की आवाज सुनी तो उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को उसे आने के लिए कहा। धोनी एयरपोर्ट जा रहे थे। आराध्या ने धोनी का काफी दूर तक पीछा किया। इसके बाद एयरपोर्ट के पास आराध्या को धोनी से मिलने का मौका मिला। धोनी ने आराध्या की कोशिश की तारीफ की और उसके बाद उसके साथ सेल्फी भी ली।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News