धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर उनके खास दोस्त ने दिया यह बयान

Thursday, Jan 05, 2017 - 09:45 AM (IST)

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी के मित्र और करीबी अरूण पांडे ने कहा कि इस दिग्गज क्रिकेटर ने भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोडऩे का फैसला काफी सोच विचार करके लिया है। 

पांडे ने कहा कि आप इस तरह के फैसले रातों रात नहीं लेते। यह काफी सोच विचार करके लिया गया। धोनी ने सोचा कि यह हटने और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल जारी रखने का सही समय है। पांडे धोनी के व्यावसायिक हितों को भी देखते हैं।  धोनी के कप्तानी छोडऩे के फैसले पर पांडे ने कहा कि उसका मानना है कि उसने टीम का मुख्य हिस्सा तैयार कर दिया है और यह कप्तानी छोडऩे का सही समय है। वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी चीज से चिपका रहे। उसके लिए टीम के हित सबसे पहले हैं।

Advertising