PSA विश्व टूर प्रतियोगिता में डिएगो से हारे घोषाल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 10:33 PM (IST)

दोहा: भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल को आज यहां पीएसए विश्व टूर प्रतियोगिता कतर क्लासिक के दूसरे दौर में पेरू के पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन डिएगो एलियास के खिलाफ 8-11, 6-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। घोषाल इससे पहले दो बार पेरू के इस खिलाड़ी को हरा चुके हैं।

इसमें से पिछली जीत घोषाल ने एक साल से भी पहले दर्ज की थी। पेरू के एलियास हालांकि अब दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी हैं और उन्हें घोषाल को हराने में बिलकुल भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के जरिये मुख्य ड्रा में जगह बनाई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News