पेस के बाहर होने से इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 12:51 PM (IST)

अमरीका: लिएंडर पेस और उनके अर्जेंटीनी जोड़ीदार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो यहां पुरूष युगल स्पर्धा के शुरूआती दौर में हार गए जिससे भारत की एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स में चुनौती भी समाप्त हो गयी। पेस और डेल पोत्रो की जोड़ी लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर और अमरीका के सैमी क्यूरे की जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और उन्हें सीधे सेटों में 3-6 4-6 से पराजय मिली। मुलर और क्यूरे की जोड़ी ने प्रत्येक सेट में एक सर्विस तोड़कर आसान जीत दर्ज की।   

इससे पहले एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी भी शुरूआती दौर में हारने के बाद बाहर हो गयी थी। बोपन्ना और उरूग्वे के उनके जोड़ीदार क्यूवास को सर्बिया के नोवाक जोकोविच और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी ने 6-2 3-6 10-7 पराजित किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News