ओ.एन.जी.सी. ने दिल्ली एकादश को पीटा

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2016 - 02:17 PM (IST)

नई दिल्ली : दिवाकर राम और प्रधान सोमन्ना के दो-दो गोलों की मदद से ओ.एन.जी.सी. ने 27 वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली एकादश को रविवार को 5-2 से पीट दिया।

ओ.एन.जी.सी. की जीत में गुरजिंदर सिंह ने पांचवें, प्रधान सोमन्ना ने 25 वें और 67 वें तथा दिवाकर राम ने 28 वें और 2 वें मिनट में गोल दागे। दिल्ली एकादश की तरफ से अरुण ने आठवें और शमशेर ने 4 वें मिनट में गोल किए। दिवाकर को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

दिन के एक अन्य मैच में पी.एन.बी. ने आई.ओ.सी. को 3-2 से हरा दिया। पी.एन.बी. के लिए गगनदीप ने 14 वें, इंदरपाल ने 21 वें और अर्जुन ने 67 वें मिनट में गोल किये। आई.ओ.सी. की तरफ से भरत ने 1 वें और दीपक ठाकुर ने 6 वें मिनट में गोल किये। पी.एन.बी. के गोलकीपर जसबीर को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष और पूर्व सांसद कमल चौधरी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News