लक्ष्मणन और चित्रा ने एशियाई इंडोर एवं मार्शल आट्स खेलों में जीता गोल्ड

Wednesday, Sep 20, 2017 - 05:53 PM (IST)

अश्गबातः भारत के जी लक्ष्मणन और पी यू चित्रा ने यहां चल रहे पांचवें एशियाई इंडोर एवं मार्शल आट्स खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिए। लक्ष्मणन ने 3000 मीटर दौड़ में आठ मिनट 02.30 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। लक्ष्मणन ने हाल में भारत की मेकाबानी में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 5000 और 10000 दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीते थे।   

चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 27.77 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण अपने नाम किया। इस बीच अमोज जैकब 400 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर और दूती चंद 60 मीटर फर्राटा दौड़ में 7.44 सेकंड का समय लेकर चौथे स्थान पर रहीं। महिला तिहरी कूद में शीना एन वार्की को चौथा स्थान मिला। भारत एथलेटिक्स में अब तक तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। 

Advertising