क्या पहचानते हैं आप इस खिलाड़ी को, जिसकी IPL में लगी थी 2 करोड़ की बोली
punjabkesari.in Monday, May 16, 2016 - 09:05 PM (IST)

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे प्रदर्शन से विश्व में खूब नाम कमाया हैं। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत कर अपनी एक अच्छी छवी बनाई है। लेकिन कुछ दिलकश अंदाज का है मुंबई इंडियन्स का ये क्रिकेटर कुणाल पांड्या, जिसे फरवरी में हुए आईपीएल ऑक्शन से पहले कोई नहीं जानता था। जिसने अपनी धुआदार पारी के साथ आज पूरे भारत में धमाल मचा रखा है।
मुंबई इंडियन्स के कुणाल मैदान में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। क्रुणाल टीम इंडिया की ओर से टी20 वल्र्ड कप खेल चुके हार्दिक पांड्या के भाई हैं। आईपीएल में आने से पहले ये बड़ौदा के लिए क्रिकेट खेलते थे। फरवरी 2016 में हुए आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स ने इन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा। टीम में सलेक्ट होने से पहले कुणाल की कुछ फोटों सोशल मीडिया में वायरल हुई है।
पांड्या का नाम पहली बार बड़े लेवल पर आया था और फैन्स को पता चला कि ये हार्दिक के भाई हैं। 2 करोड़ रुपए की बोली तो लग गई, लेकिन असली चैलेंज इसे प्रूफ करने का था। रविवार को हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में पांड्या ने 37 बॉल में 7 चौके और 6 छक्के लगाकर 86 रन बनाए पांड्या की बदौलत ही मुंबई ने आईपीएल हिस्ट्री की तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की।