U-17 विश्व कप के कुल दर्शकों में कोलकाता का हिस्सा 45 प्रतिशत: ममता

Monday, Oct 30, 2017 - 10:43 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि हाल में संपन्न फीफा अंडर 17 विश्व कप में कुल दर्शकों की संख्या में साल्ट लेक स्टेडियम का हिस्सा 45 प्रतिशत से अधिक रहा। ममता ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा। कोलकाता दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली (19 .78 प्रतिशत) से कहीं आगे रहा। छह स्थलों पर हुए टूर्नामेंट के लिए कुल 1347000 दर्शक पहुंचे थे। ममता ने लिखा, ‘‘कोलकाता ने अंडर 17 विश्व कप में बेजोड़ उपलब्धि हासिल की। 

भारत में सभी स्थलों पर कुल 13 लाख 47 हजार दर्शकों ने मैच देखा जिसमें कोलकाता छह लाख आठ हजार दर्शकों के साथ शीर्ष पर रहा।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह कुल दर्शकों की संख्या का 45 प्रतिशत से अधिक है। दिल्ली 19 . 78 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत में प्रति मैच दर्शकों का औसत 25906 रहा जबकि कोलकाता में ये दोगुने से अधिक 55345 रहा।’’  

Advertising