गर्लफ्रेंड अनुष्का ने राजकोट पहुंचकर कोहली को दिया बर्थडे का सरप्राइज़

Saturday, Nov 05, 2016 - 09:45 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे है। इस अवसर पर वह अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ राजकोट में स्पॉट  हुए। विराट फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए राजकोट में हैं। 


विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अनुष्का भी आज राजकोट एयरपोर्ट पहुंची। जहां विराट कोहली खुद अनुष्का को लेने पहुंचे। इसी दौरान दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई है।




भले ही अनुष्का और विराट के बीच अनबन की कितनी ही खबरें क्यों न आए लेकिन आज के दिन विराट के पास राजकोट पहुंचकर अनुष्का ने बिना बोले ही इस रिश्ते पर अपना जवाब दे दिया है।


Advertising